गुदा रोगों की सफल चिकित्सा के लिए वैद्य हितेश कौशिक को किया गया सम्मानित।

Hamare Sapne
1 minute read

संवाददाता - जावेद खान 


गुदा रोगों की सफल चिकित्सा के लिए वैद्य हितेश कौशिक को किया गया सम्मानित। 



देश भर में हर जिले में कम से कम दो आयुर्वेद सर्जन उपलब्ध है और वे हड्डी एवं जोड़ रोग से लेकर त्वचा रोग और गुदा रोगों में दुष्प्रभाव रहित, कम खर्च और अन्य पद्धतियों की अपेक्षा अधिक सफल सर्जरी कर रहे हैं।  यह जानकारी देश के 7 राज्यों से आये 150 आयुर्वेद सर्जनों  के  प्रकाश रीजेंसी , हापुड़ में आयोजित प्रोक्टोकोन में दी गयी।  कार्यक्रम में सर्जरी सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा रोगियों को निशुल्क परामर्श सेवा प्रदान की।  आयुर्वेद सर्जरी सम्बंधित यंत्र, उपकरण, औषधियों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी। 

बुलंदशहर से क्षारसूत्र एवं पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य हितेश कौशिक को उनके द्वारा गुदा रोगों में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रदीप दीक्षित,

आयोजक डा धन्वन्तरि त्यागी ,  उद्घाटनकर्ता डॉक्टर एन एस त्यागी भूतपूर्व सी.सी.आई.एम.सदस्य एवं अध्यक्ष क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर अशोक राणा ,विशिष्ट अतिथि डॉक्टर संजय जाखड़ एवं डॉक्टर नवीन चौहान के द्वारा सम्मानित किया गया।

व्हाट्सऐप चैनल हमारे सपने को जॉइन करें Click Now

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top