सहारनपुर। मुख्यमन्त्री की महत्वाकांक्षी योजना सीएम ग्रिड के अंतर्गत 29 करोड़ की लागत से बनने वाली स्मार्ट रोड के निर्माण का कार्य आज दशहरा के पावन पर्व पर भूमि पूजन के साथ शुरु कर दिया गया।

Hamare Sapne

संवाददाता - मुकेश गिरी 




सहारनपुर। मुख्यमन्त्री की महत्वाकांक्षी योजना सीएम ग्रिड के अंतर्गत 29 करोड़ की लागत से बनने वाली स्मार्ट रोड के निर्माण का कार्य आज दशहरा के पावन पर्व पर भूमि पूजन के साथ शुरु कर दिया गया। 



भूमि पूजन सालासर धाम के आचार्य पं.अभिषेक कृष्णात्रेय, महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर नगरायुक्त संजय चौहान व भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी द्वारा वेदमंत्रोच्चार के बीच किया गया। इस अवसर पर निगम के समस्त अधिकारी व पार्षदगण भी मौजूद रहे। महापौर डॉ. अजय कुमार ने भूमि पूजन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि  सीएम ग्रिड योजना के तहत कलक्ट्रेट से आईएमए भवन एवं थाना सदर बाजार होते हुए दीवानी कचहरी तक डेढ़ किमी. लंबी स्मार्ट रोड का निर्माण मुख्यमंत्री जी की उस महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है जिसके तहत लोगों को और बेहतर सुविधाएं देकर उनके जीवन को खुशहाल बनाना है। 



उन्होंने कहा कि नगर निगम का लगातार प्रयास है कि लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जाएं। जल संरक्षण, हरित पट्टी सहित पर्यावरण के प्रति भी निगम सजग है। पूरे शहर की सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नये एसटीपी प्लांट का कार्य भी एक दो माह में शुरु कर दिया जायेगा। ढमोला नदी की सफाई का कार्य नगर निगम ने गत दिनों अपने संसाधनों से कराया है, आगे भी नदी सफाई कार्य और पींिचंग कार्य कराने का प्रयास रहेगा। महापौर ने कहा कि हमारा दृढ़ संकल्प है कि हम शहर की दशा-दिशा बदलेंगे।नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि योगी सरकार कार्ययोजना बनाकर कार्य करती है। प्रदेश में सड़कों के निर्माण की प्राथमिकताएं तय हैं। शहर की मलिन बस्तियों का विकास भी किया जायेगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपये की योजना बनाकर शासन को भेजी गयी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश विकास के अपने नये रुप में सामने है। विकास की यह श्रृंखला रुकने वाली नहीं है। शहर को नया बस अड्डा शीघ्र मिलेगा। हम ढमोला की समस्या के समाधान और शहर के विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बताया कि सीएम ग्रिड के अंतर्गत यह स्मार्ट रोड वार्ड 50 के कलक्ट्रेट तिराहे से शुरु होकर वार्ड 37 के क्षेत्र से होेती हुई दीवानी कचहरी तक जायेगी।  



नगरायुक्त संजय चौहान ने बताया कि सीएम ग्रिड के तहत निर्माण का कार्य पूरे प्रदेश के निगम क्षेत्रों में आज दशहरा पर्व पर शुरु किया जाना था लेकिन केवल तीन निगम ही समयबद्धता के साथ कार्य शुरु कर पाये हैं, जिनमें सहारनपुर भी शामिल है। उन्होंने बताया कि करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण के लिए एक वर्ष का समय रखा गया है, लेकिन हम इस स्मार्ट रोड को दस महीने में पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट रोड में सभी नाले आरसीसी के होंगे, विद्युत केबिल अंडर ग्राउण्ड होगी और फाइबर ऑप्टिकल के लिए भी अण्डर ग्राउण्ड ही अलग डक्ट रहेगी। 

सालासर धाम के आचार्य पं. अभिषेक कृष्णात्रेय ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो कार्य विधि विधान से होता है वह निर्विघ्न और शीघ्र पूर्ण होता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की बयार बहर रही है। उसकी एक नयी झांकी शहर में सीएम ग्रिड से बनने जा रही यह स्मार्ट रोड है। बाद में आचार्य पं. अभिषेक कृष्णात्रेय के सानिध्य में महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर,  भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी व नगरायुक्त संजय चौहान ने वेदमंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से भूमि पूजन किया और नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया। इससे पूर्व क्षेत्रीय पार्षद अमित त्यागी व गौरव कपिल ने सभी अतिथियों का बुके भंेटकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

भूमि पूजन समारोह में अपर नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह, महाप्रबंधक जलकल पुरुषोत्तम कुमार, अधिशासी अभियंता जलकल वी बी सिंह व अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव सहित निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा उपसभापति मुकेश गक्खड़, दल नेता संजय गर्ग, पार्षद दिग्विजय चौहान, दीपक रहेजा, राजू सिंह, मोहर सिंह, रविसेन जैन, सोपिन पाल, संजय सैनी, वीरेन्द्र उपाध्याय, स्वराज सिंह, सलेख चंद, अहमद मलिक, महमूद व पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी, परविंदर तोमर, पूर्व पार्षद नरेश रावत, मंडल भाजपा अध्यक्ष मनीष सचदेवा, ललित कटारिया व रविंद्र पिंकी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.वीरेन्द्र आज़म ने किया

व्हाट्सऐप चैनल हमारे सपने को जॉइन करें Click Now

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top