ब्यूरो रिपोर्ट
शहर भृमण में निकले मां दुर्गा के विमान, केन नदी भूरागढ़ में दुर्गा प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन। भक्तो ने मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई।
बांदा में जगह-जगह पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की लोगों ने उतारी आरती की पुष्पों की बारिश। जगह जगह लोगों ने स्टाल लगाकर भंडारा करवाते नजर आये, माता के जयकारे से भक्तीमय हुआ शहर, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने विमान को टोकन वितरण किया रवाना।
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने नवयुवक समाज के पदाधिकारियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सदर विधायक प्रकाश दुवेदी ने भी स्मृति चिन्ह देकर दुर्गा कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया।बैंड बाजे और रंग गुलाल के बीच, नगर भ्रमण को निकले दुर्गा प्रतिमाओं के विमान जिसमें भक्त श्रृद्धालु देवी मां दुर्गा के प्रतिमाओं के आगे रंग बिरंगे परिधान पहने हुए चल रहे थे।
जगह-जगह लोगों ने स्टाल लगाकर किया भंडारा बांटा गया हलवा पूड़ी।
दुर्गा प्रतिमाओं के विमान शहर के महेश्वरी देवी चौक, चौक बाजार अमर टॉकीज जामा मस्जिद मार्ग जिला परिषद अलीगंज बाबूलाल चौराहा कचहरी होते हुए केन नदी घाट को पहुंचे वहां पर जय जय अंबे जय जगदंबे के जयकारो के बीच हुआ विसर्जन।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के किये गये हैं पुख्ता इंतजाम।
भारी संख्या में पुलिस बल को किया गया तैनात। ड्रोन कैमरों से की जा रही निगरानी।
अराजक तत्वों पर निगरानी हेतु सर्विलांस टीम व एसओजी सक्रिय, पुलिसकर्मी, इन्टेलीजेंस तथा स्थानीय अभिसूचना ईकाई समेत सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर 24 घण्टे की जा रही निगरानी। शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किए जाने के लिए यातायात पुलिकर्मियों को किया गया तैनात।