मिशन शक्ति एक दिन की पुलिस अधीक्षक बन लोगों की सोनी समस्या किया मौके पर ही निस्तारण।

Hamare Sapne

 ब्यूरो रिपोर्ट 



मिशन शक्ति एक दिन की पुलिस अधीक्षक बन लोगों की सोनी समस्या किया मौके पर ही निस्तारण। 



उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुसार प्रदेश में चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री चक्रेश मिश्र के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जिसके क्रम में बालिकाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उनमें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हिंदु कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा प्रतीक्षा सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक सीतापुर  चक्रेश मिश्र द्वारा स्वयं एक दिन का कार्यकारी पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया। कार्यकारी प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा सिंह यादव द्वारा एक दिन के लिये पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय के रूप में कार्य करते हुए उनके द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गयी। इस दौरान पुलिस कार्यालय में आने वाले जनसामान्य की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ.प्रवीन रंजन के सहयोग से समझते हुए गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनकी समस्याओं को प्रक्रियानुसार  समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए।



एक दिन के लिये कार्यकारी पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त होने से सुश्री प्रतीक्षा सिंह यादव वह काफी उत्साहित रही। उनके द्वारा बताया गया कि इस अद्भुत क्षण से वह अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही थी। इस दौरान उनके द्वारा यह भी बताया गया कि पुलिस निरंतर सेवारत रहकर समाज की भलाई के लिए कार्य करती है, परन्तु पुलिस द्वारा की जाने वाली मेहनत की जानकारी आम जनता तक नही हो पाने के कारण समाज में अधूरी जानकारी होती है।विद्यालयो में बालिकाओं की सुरक्षा हेतु कुछ सुझाव भी दिये गये।



इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा का कहना है कि कार्यकारी पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किये जाने से बालिकाओं एवं महिलाओं में एक अच्छा संदेश गया है।

व्हाट्सऐप चैनल हमारे सपने को जॉइन करें Click Now

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top