अशोक पुंडीर के समर्थन में उत्तरा किसान मजदूर संगठन सहारनपुर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह, भाजपा विधायक को दे डाली चेतावनी।

Hamare Sapne

 ब्यूरो रिपोर्ट - शमीम अहमद 



अशोक पुंडीर के समर्थन में उत्तरा किसान मजदूर संगठन सहारनपुर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह, भाजपा विधायक को दे डाली चेतावनी। 



सहारनपुर पहुंचे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्ण सिंह, भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र नीम, और अशोक पुंडीर के बीच में चल रहे विवाद में आया नया मोड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्ण सिंह ने देवेंद्र नीम पर साधा निशाना कहा अगर निर्दोष है तो कोर्ट और पुलिस प्रशासन को अपने साक्ष्य दे. अशोक पुंडीर पर झूठे मुकदमे क्यों कर रहा है देवेंद्र निम। 



आपको बता दें सहारनपुर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम और अशोक  पुंडीर में चल रहे विवाद के दौरान आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें अशोक कुमार पुंडीर ने एसएसपी द्वारा निष्पद जांच के बाद मुकदमा खारिज करने की बात की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का धन्यवाद दिया, अशोक पुंडीर ने देवेंद्र नीम के ऊपर जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनकी माता जी के नाम परम के द्वारा करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया था जिसे उन्होंने पल सुप्रीम कोर्ट में डाली थी जिसके बाद विधायक देवेंद्र निम के द्वारा उनके ऊपर झूठा मुकदमा कराया गया था पुलिस ने जांच करते हुए उनको बरी कर दिया है वही प्रेस वार्ता में पहुंचे मजदूर किसान संगठन  के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्ण सिंह ठाकुर ने भी देवेंद्र निम पर निशान निशान साधते हुए कहा कि अगर वह निर्दोष है तो अपना पक्ष या फिर अपने साक्ष्य कोर्ट में पक्ष करे, और निर्दोष साबित हो, वही जीरो टॉलरेंस की नीति पर भी उन्होंने सवाल करते हुए कहां की जीरो टॉलरेंस सिर्फ कागजों में ना के कार्यों में।



सहारनपुर में भाजपा विधायक और याचिकाकर्ता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सरकारी अस्पताल में निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करने वाले अशोक पुंडीर पर 27 सितंबर को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने याचिकाकर्ता का समर्थन किया है। उन्होंने कहा-किसी प्रकार से दबाव में आने की जरूरत नहीं है। यदि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि बिना वजह दबाव बनाते हैं तो उनसे निपटा जाएगा। कोर्ट में केस है, वहीं पर अपना पक्ष जनप्रतिनिधि रखे। 


झूठे मुकदमे पर नहीं होने देगे गिरफ्तारी

ठाकुर पूरन सिंह ने कहा-सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही साफ कर चुके हैं कि कोई भी जनप्रतिनिधि ठेका, खनन और भूमाफियों के साथ खड़े न हो। न ही ऐसा काम करें जिससे सरकार की बदनाम हो। लेकिन सहारनपुर में उल्टी गंगा ही बह रही है। सत्ता के विधायक ही अपने परिवार के नाम पर टेंडर कराकर सरकारी पैसों की बंदरबाट कर रहे हैं। कोई शिकायत करता है तो उस पर ही झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं। ये बर्दाश्त नहीं होगा। यदि गिरफ्तारी होगी तो हम भी अपनी गिरफ्तारी देंगे। 


बनाया जा रहा है दबाव

पूरन सिंह ने कहा-याचिकाकर्ता अशोक पुंडीर द्वारा मैसर्स पदमलता निम कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। याचिकाकर्ता का आरोप है कि जिसके बाद से उन पर लगातार दबाव मनाया जा रहा है। आरोप है कि मानिसक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा-यदि भाजपा के विधायक ईमानदार है और घोटाला नहीं किया है, तो उसके साक्ष्य कोर्ट में दे। शिकायतकर्ता को परेशान करने में लगे हैं। चार नवंबर की तारीख है, वहां पर पेश होकर साक्ष्य दे। उन्होंने कहा-यदि कोर्ट में भाजपा के विधायक निर्दोष साबित होते हैं तो उनका अशोक पुंडीर से कोई वास्ता नहीं है। लेकिन बिना वजह से परेशान न करें। 


विधायक को अपनी गरिमा का रखे ध्यान

ठाकुर पूरन सिंह ने कहा-विधायक को जनता ने चुना है। यदि वो निर्दोष है तो उन्हें नहीं डरना चाहिए। कोर्ट में अपने साक्ष्य पेश करें। लेकिन बिना वजह से किसी को परेशान न करें। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में किसी को भी परेशान न करें। क्योंकि इस प्रकार से यदि परेशान करेंगे तो इससे पता चलता है कि आप दोषी है। लेकिन बेवजह से परेशान किया जाएगा तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे। लामबंद होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लडेंगे। 


ये है मामला

भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पुंडीर ने हाईकोर्ट में मैसर्स पदमलता निम कॉन्ट्रेक्टर के नाम से पीआईएल डाल रखी है। जो स्वीकार हो गई है। कॉन्ट्रेक्टर भाजपा विधायक की मां है। आरोप है कि उन पर दबाव बनाने के लिए एक भाजपा विधायक लगातार प्रेशर बना रहे हैं। झूठे मुकदमे करा दिए। आरोप है कि विधायक उनसे हाईकोर्ट से शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

व्हाट्सऐप चैनल हमारे सपने को जॉइन करें Click Now

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top