संवाददाता - समीर खान
गाजियाबाद पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का सरगना दुबई जाते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, पुलिस ने सरगना पर 1 लाख का रखा था इनाम।
हुआ था पुलिस ने, जैसे ही दुबई की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा और चेक आउट करने लगता तो दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था। जैसे ही गाजियाबाद पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की खबर मिली, एक टीम दिल्ली पहुंची और जावेद को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नंदग्राम थाने में जावेद मीरपुरिया के खिलाफ केस दर्ज है, इसी केस में उसको गाजियाबाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। मीरपुरिया की पुलिस को काफी समय से तलाश थी, लेकिनप वह चकमा देकर फरार हो जाता था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जावेद पर मोबाइल टावर की रेडियो रिसीवर RR यूनिट चुराने का आरोप है। वह भारत से यूनिट की चोरी करके अन्य देशों में बेच देता था और बदले में लाखों रुपये वसूलता था। जावेद दिल्ली के मुस्तफाबाद का रहने वाला है। वह कबाड़ बेचने का काम करता था, लेकिन ज्यादा पैसे कमाने के लालच में उसने एक गिरोह बना लिया। गिरोह ने मोबाइल टावर की यूनिट चुराने का काम शुरू कर दिया। यूनिट चुराकर जावेद उन्हें विदेश ले जाता था। जब पुलिस को जावेद की इस हरकत का सुराग मिला तो वह दुबई भाग गया। वहां से अपने गिरोह का संचालन करने लगा। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषत कर दिया। साथ ही उसका लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया। इसी लुकआउट नोटिस के आधार पर उसे दबोचा गया।
डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जावेद के गिरोह में उसके फैमिलीमेंबर्स,रिश्तेदारदोस्त भी शामिल थे। सभी मिलकर साजिश रचने के बाद रेकी करके वारदात अंजाम देते थे। पुलिस ने जावेद के गिरोह पर
शिकंजा कसते हुए जब गिरोह के मेंबर्स को गिरफ्तार करना शुरू किया तो पूछताछ में जावेद का नाम सामने आया। जावेद ही गिरोह का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने जावेद के गिरोह के करीब 20 सदस्यों को दबोचा, लेकिन जावेद देश छोड़कर चला गया। इसलिए पुलिस ने उस पर इनाम रखा।लुकआउट नोटिस जारी किया, जिसके
आधार पर उसे एयरपोर्ट पर रोककर
गिरफ्तार कर लिया गया।