राजेश कुमार जैन को सहारनपुर के नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डन पद पर 3 साल के लिए नियुक्त किया गया।

Hamare Sapne News

 ब्यूरो रिपोर्ट - शमीम अहमद सहारनपुर 



उत्तर प्रदेश शासन नागरिक सुरक्षा विभाग एवं नागरिक शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री के अनुमोदन के बाद एक बार पुनः राजेश कुमार जैन को सहारनपुर के नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डन पद पर 3 साल  के लिए नियुक्त किया गया। 


नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनो ने राजेश कुमार जैन को एक बार फिर चीफ वार्डन बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि राजेश जैन   सभी के दुख सुख के साथी हैं उन्होंने हमेशा सहारनपुर में नागरिक सुरक्षा कोर संगठन को संगठित बनाए रखा है। 



नेतृत्व की कुशलता के चलते संगठन एक मुट्ठी में बंधा हुआ है और इसी संगठित भावना के चलते नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन हो या फिर अन्य कोई आपदा या फिर राष्ट्रीय पर्व या फिर धार्मिक आयोजन, सेवा भरती सभी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है जिसके चलते पुलिस प्रशासन हमेशा नागरिक सुरक्षा कोर के नेतृत्व और कार्य की भरपूर प्रशंसा करते हैं।



यह चौथी बार है जब राजेश कुमार जैन को चीफ वार्डन बनाया गया है  जहां नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों ने फूल माला पहनकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भी अपनी प्रसन्नता जाहिर की दूसरी और जैन समाज के लोगों मैं भी विशेष उत्साह नजर आया उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि राजेश कुमार जैन केवल नागरिक सुरक्षा कोर को ही नहीं जैन समाज को भी एकता प्यार की डोर में मजबूती से बांधे हुए हैं।

जिसके चलते पिछले कई वर्षों से जैन समाज एक से बढ़कर एक उपलब्धि और एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक यात्राएं और कार्य करने में अग्रणी रहे है। विभिन्न सामाजिक संगठनों  के पदाधिकारियों राजनैतिक दल के नेताओँ के साथ साथ पत्रकारों ने भी राजेश कुमार जैन को बधाई दी है।


व्हाट्सऐप चैनल हमारे सपने को जॉइन करें Click Now

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top