जिले में सिविल डिफेंस ट्रैफिक वार्डन के साथ जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की बैठक, ईद और अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न करने के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Hamare Sapne News

ब्यूरो रिपोर्ट - शमीम अहमद 



जिले में सिविल डिफेंस ट्रैफिक वार्डन के साथ जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की बैठक, ईद और अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न करने के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 



आगामी त्योहारों की सुरक्षा की दृष्टिगत आज सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सहारनपुर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार में सिविल डिफेंस ट्रैफिक वार्डेनों के साथ आगामी त्यौहारों को सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें जिलाधिकारी मनीष बंसल के द्वारा सिविल डिफेंस ट्रैफिक वार्डनो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 



इसी के साथ सिविल डिफेंस ट्रैफिक वार्डेनों के साथ विचार विमर्श किया गया, और ट्रैफिक वार्डेनों की सभी समस्याओं को सुना गया, वार्डनो की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया, सिविल डिफेंस वार्डन के लोगों ने अपनी सभी समस्याओं से जिलाअधिकारी मनीष बंसल को अवगत कराया, इसी के साथ मनीष बंसल ने आश्वासन दिया कि सिविल डिफेंस ट्रैफिक वार्डेनों की सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। 



सहारनपुर जिला अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि सहारनपुर जिले के सिविल डिफेंस ट्रैफिक वार्डन के सभी लोग बहुत ही सेवा भाव के साथ जितने भी धार्मिक उत्सव होते त्योहार होते हैं उसमें अपनी ड्यूटी करते हैं और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, आज भी इन सब के साथ एक बैठक की गई है आगामी त्यौहारों को लेकर इनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

व्हाट्सऐप चैनल हमारे सपने को जॉइन करें Click Now

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top