प्लाइवुड मैन्युफैक्चर वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन।

Hamare Sapne News

ब्यूरो रिपोर्ट - शमीम अहमद 


प्लाइवुड मैन्युफैक्चर वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में सहारनुपर मंडल एवं निकटतम जिलो के उद्यमी, निर्यातक प्रगतिशील किसान आदि के साथ क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को तराशने के सम्बन्ध में एक प्रैस कॉन्फ्रेंस, आईआईटी रूड़की, कैंपस सहारनपुर, पेपर मिल रोड़ सहारनपुर पर आयोजित की गई।



प्लाइवुड मैन्युफैक्चर वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि* दिनांक 13 अप्रैल 2025 को प्रातः 11:30 बजे, संवाद व समाधान कार्यक्रम में 

माननीय मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह जी (आईआईए) उत्तर प्रदेश शासन, जनपद सहारनपुर के आईआईटी रूड़की, कैंपस सहारनपुर, पेपर मिल रोड़, सहारनपुर* में उपस्थित रहेगे। इस कार्यक्रम का *मुख्य उदेश्य प्रदेश की प्लाईवुड एवं अन्य औद्योगिक इकाईयों की समस्याओं को श्रीमान मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत करके शासन/प्रशासन से समाधान* करवाने का प्रयास रहेगा। साथ ही सहारनपुर मंडल एवं निकटतम जिलों के उद्यमी किसानो की आय बढ़ाने में लकड़ी (पेड़ो) के लगाने व कृषि व काष्ठ आधारित उद्योग, कृषि उपज के अवशेष से ऊर्जा व गैस उत्पादन, क्षेत्र के उत्पादो के निर्यात प्रोत्साहन आदि व अन्य विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जायेगी जिससे अन्य नई औद्योगिक इकाइयों के विकसित होने की संभावनाएं बढ़ेगी व अन्य प्रदेशोे से आये उद्यमियों के लिए उ0प्र0 में अपनी इकाइयां स्थापित करने हेतु प्रोत्साहन मिलेगा व अन्य विकास की संभावनाएं बढ़ेगी, आपने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में सहारनपुर जिले व आस-पास के जिलो जैसे मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड, मेरठ, बिजनौर, बागपत, बडौत, आदि के अलावा अन्य राज्यों जैसे हरियाणा, उत्तराखण्ड, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली के उद्यमीगण आयेगे। साथ ही आपने बताया कि *आज श्री मनीष बंसल (आईएएस) जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित साजवान एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है।


अनुसंधान संस्थान देहरादून की टीम आयेगी जो नये पेड़ो की प्रजातियों की तकनीकियों के बारे में बतायेगे जिस भी उद्यमी भाईयों के पास भूमि पड़ी हुई है उसमें इन नई प्रजातियों के पेड़ लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

संवाद व समाधान कार्यक्रम में इन्वेस्ट यूपी के वरिष्ठ अधिकारी आयेगे और आप लोगो को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देगे जिसका लाभ हमारे उद्यमी भाईयो को मिलेगा।

संवाद व समाधान कार्यक्रम में अन्य जिलो व प्रदेशो के निवेशक आयेगे जो सहारनपुर में निवेश करने के इच्छुक है लकड़ी से सम्बन्धित उद्योगो से सीधा संवाद करेगे।

श्रमान मुख्य सचिव महोदय, उत्तर प्रदेश शासन, सहारनपुर पधार रहे है वह उ0प्र0 शासन के मुखिया है। जनपद सहारनपुर के उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर होगा। साथ ही उनके द्वारा सहारनपुर की कुछ उद्योगो की समस्याओं के निस्तारण हेतु शासनीय स्तर से समाधान करवाने की उम्मीद है।


बैठक में आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, चैप्टर सचिव ऋषभ अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स0 हरजीत सिंह जी, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार जैन, विशेष आमंत्रित सदस्य आर०के०धवन, राकेश गाँधी, अशोक गांधी, एफएसएसएआई वर्किग ग्रुप चेयरमैन संजय बंजाज, मंडलीय सचिव गौरव चोपड़ा, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र कंवीनर शिवम गोयल, टूरिज्म कन्वीनर पंकज गोयल, जीएसटी कंवीनर मनोज जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे।



व्हाट्सऐप चैनल हमारे सपने को जॉइन करें Click Now

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top